कोई भी दुष्प्रचार हमारी एकता नहीं तोड़ सकता -गृह मंत्री शाह
नई दिल्ली
किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करना पॉप स्टार रेहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को भारी पड़ता दिख रहा है। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आंदोलन की आड़ में भारत विरोधी प्रॉपगैंडा चलाने वाले इन स्टार्स पर निशाना साधा है। शाह ने भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी एकता को कोई डिगा नहीं सकता है। इसके अलावा खेल और बॉलीवुड से जुड़े सेलिब्रिटीज ने भी रिहाना के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें अक्षय कुमार से लेकर सचिन तेंडुलकर तक शामिल हैं।
अमित शाह ने लिखा, 'कोई भी प्रोपेगेंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है! कोई भी प्रचार भारत को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है! प्रोपेगेंडा भारत के भाग्य का फैसला नहीं कर सकता है. भारत प्रगति के लिए एकजुट है.' उन्होंने हैशटैग का भी जिक्र किया है.
अमित शाह ने साधा निशाना
अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोई भी प्रॉपगैंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है! कोई भी प्रचार भारत को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है! प्रॉपगैंडा नहीं भारत के भाग्य का फैसला केवल प्रगति से ही हो सकता है। भारत एकजुट होकर खड़ा है और साथ मिलकर प्रगति कर रहा है।

पाठको की राय